सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Accident: School Van Carrying Children Overturns; Several Children Referred in Critical Condition

Bihar Accident: बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, कई मासूम गंभीर हालत में रेफर, चालक छोड़कर हुआ फरार; अफरातफरी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: Sabahat Husain Updated Thu, 14 May 2026 03:28 PM IST
विज्ञापन
सार

पश्चिम चंपारण के बगहा में बच्चों से भरी स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें करीब 10 बच्चे घायल हो गए। कुछ बच्चों और शिक्षिका की हालत गंभीर होने पर उन्हें जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।

Bihar Accident: School Van Carrying Children Overturns; Several Children Referred in Critical Condition
अनियंत्रित होकर बस पलटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम चंपारण के बगहा से गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां स्कूल जा रहे बच्चों से भरी वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। रामनगर थाना क्षेत्र के दिउलिया गांव स्थित बहुअरी मोड़ के पास एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे करीब 10 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, रामनगर के तौलाहा स्थित ए.के. पब्लिक स्कूल की वैन में 15 से 20 बच्चे और एक शिक्षिका सवार थीं। सभी बच्चे स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार में बहुअरी मोड़ पार करते समय चालक वाहन से संतुलन खो बैठा और वैन सड़क से करीब पांच फीट नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद चालक बच्चों और वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और बच्चों को वैन से बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बेतिया में भीषण हादसा, आमने-सामने भिड़ीं बाइकें; टक्कर में चार लोग बुरी तरह गंभीर

सूचना मिलते ही रामनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद कुछ बच्चों और शिक्षिका की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया।

रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चालक की तलाश की जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद निजी स्कूल वाहनों की फिटनेस, सुरक्षा मानकों और चालक की जिम्मेदारी पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed